■ निषाद पार्टी की जनसभा में उमड़ी भीड़
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसीपुर के बाग में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के अध्यक्षता में निषाद पार्टी की रैली किया गया। इस जनसभा को संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि का प्रधान प्रहलाद निषाद, रामअवध निषाद, अनिल निषाद, गंगाराम निषाद, राजकुमार निषाद आदि द्वारा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संजय निषाद का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात किया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अपने आराध्य भगवान निषाद राज गुह्य के वंदन करते हुए डॉ संजय निषाद ने अपनी बातों से उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने निषाद समाज के विकास के हमेशा तत्पर रहूंगा। आज जब हम सत्ता में आये है तो पट्टा, कट्टा के लिए न दौड़े केवल सत्ता के लिए दौड़े। पट्टा करवाने और कट्टा (रिवाल्वर) के लिए न लगे रहे। कबीर की धरती पर हम लोग कबीर के आदर्श को मानना चाहिए। हमारे समाज को हर व्यक्ति को अपने समाज के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमारे समाज मे शिक्षा का विकास ही उच्च स्थान पर ले जा सकता है। आज हम सभी को मान सम्मान की दरकार है जो हमे पूरी तरह से नही मिल पाया है। जब निषाद समाज को हमारी पार्टी को वोट देकर भेजेगा तभी हमे अपने को समाज मे पूरी तरह से स्थापित कर सकते है। तभी सभी को इसकी अहमियत पता चलेगी। मुलायम सिंह यादव ने यादवो को वह सम्मान दिलवाया और कांशीराम ने बुथस्तर से दलितों को मजबूत किया जिसके कारण मायावती मुख्यमंत्री बनी। हमारे वोट को पाकर नेता हमारी आवाज को ऊपर नही पहुँचाते थे।अब जब संतकबीरनगर से जीत कर संसद पहुँचा है तो हमे अपने समाज कल लिए आगे बढ़ने का मौका मिला है। जब हमारा समाज अपने हक़ के लिए जागरूक होगा तभी वह सम्मान को प्राप्त करेगा। इस तरह से उनके द्वारा आने वाले विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के उम्मीदवारों को जिताकर अपने हक़ की लड़ाई को लड़ेंगे। बंदूक बुलेट से नही बटन से हम अपनी ताकत को बढ़ाएंगे। इस तरह से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तमाम बातों को कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र मणि निषाद द्वारा भी बताया गया कि अब हमारे निषाद समाज को जागरूक करने एवं इसके महत्व को समझाना है। किसी निषाद का उत्पीड़न न हो पाएगा। अब हम लोगो को मजबूती से अपनी पार्टी का विस्तार करना है। जिससे हमारी पार्टी को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित स्थान मिल सके। हमारी पार्टी को आप सभी लोगो द्वारा वोट देकर सत्ता में ले आये जिससे देश एवं प्रदेश में विकास को बढ़ा सकें। सभी मंडल एवं जिले की बूथ कमेटी को पूर्ण रूप से सशक्त बनाकर ही हम पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इसतरह से समाज हित की अनेको बातों को कहा गया। महिला मोर्चा जनकनंदनी निषाद आदि ने भी अपने समाज के विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प जनसमुदाय को दिलाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा राकेश निषाद, दिवाकर निषाद, जयानंद यादव, जितेंद्र निषाद, रामजीत निषाद, महाबल निषाद, कुसुम निषाद, जुगुरा निषाद, अनिल निषाद, रेशमा निषाद आदि सैकड़ो निषाद पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ