अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में बुधवार को स्वर्गीय केडी शुक्ला की स्मृति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत अविनाश मिश्रा अतुल पांडे व अतुल मिश्रा ने तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक राजा शुक्ला ने कहा कि इस समारोह का आयोजन स्वर्गीय श्री केडी शुक्ला के नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्री शुक्ला आम जनता की लड़ाई लड़ते थे,उसी तरह आम जनमानस को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने का समय आ चुका है। राजा शुक्ला ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि युवा आगे आएं और समाज में फैले भ्रष्टाचार व कुरीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करें। मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद दद्दन मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय युवाओं का है। युवाओं को हर मोर्चे पर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने भाजपा के नीतियों को बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचारीयों, अपराधीयो पर लगाम लगाने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है। सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि देश की कमान युवाओं के हाथ में हैं। युवा चाहे तो कहीं भी परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को देश में पनप रहे भ्रष्टाचार व अपराध के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए, भाजपा सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टी युवाओं को भ्रामक नीतियों में फंसा कर बरगलाने का काम कर रही हैं। लेकिन युवाओं को चाहिए कि वह देश के विकास में अपना योगदान दें । कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, शबाना अली ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदूवादी नेता डॉक्टर तुल्सीश दुबे ने किया। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को गुलाल अभी लगाकर होली की बधाइयां दी। इस अवसर पर भाजपा नेता मंजू तिवारी,सौरभ त्रिपाठी, रामनरेश त्रिपाठी,विश्वनाथ शुक्ला, वरुण सिंह मोनू,मोनू दुबे,सभासद अंशु मिश्रा, सुभाष पाठक, विनोद गिरी, रवि मिश्रा ,अशोक तिवारी, संजय शुक्ला, सुनील शुक्ला, आजाद त्रिपाठी, उमाशंकर बाबा सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य व्यक्ति व युवा वर्ग मौजूद रहा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ