Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर चीनी मिल द्वारा कोरोना के प्रति किसानों को किया जा रहा है जागरूक


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित बलरामपुर चीनी मिल जिले के प्रतिष्ठित उद्योग घरानों में से एक है । चीनी मिल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में किसान गन्ना के सप्लाई करने पहुंचते हैं । वर्तमान समय में कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को देखते हुए केंद्र तथा राज्य सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं । जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से जागरूकता अभियान फैलाने में जुटा हुआ है । बलरामपुर चीनी मिल प्रबंधन भी इस कार्य में सरकार के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है । चीनी मिल प्रबंधन लगातार विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है । 

                  बीसीएम के अधिशासी अध्यक्ष  मधुकर मिश्र ने बताया कि चीनी मिल में आने वाले तमाम किसानों तथा विभिन्न प्रकार के नागरिकों को पंपलेट वितरित करके कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है । जगह-जगह  सार्वजनिक स्थानों पर बैनर व पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को कोरोना के लक्षण तथा उससे बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि अखबारों के बीच में पंपलेट रखकर क्षेत्रीय लोगों को घर घर जागरूक करने का भी प्रयास मिल द्वारा शुरू किया गया है । मिल प्रबंधन कर्मचारियों को कोरोना से बचने के लिए थंब मशीन पर अंगूठा ना लगाने के लिए निर्देशित कर चुका है। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मशीन में चेहरा दिखाकर उपस्थिति लगाने के लिए कहा गया है । उन्होंने स्वयं गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों को पंपलेट वितरित किया और कोरोना से बचाव के लिए अहतियात बरतने की अपील की । जागरूकता अभियान के दौरान महाप्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक गन्ना राजीव गुप्ता, उप महाप्रबंधक गन्ना एनके दुबे, उप महाप्रबंधक  वित्त वीएन ठाकुर, प्रबंधक स्टोर भूपेंद्र सिंह तथा श्रमिक कल्याण अधिकारी शशी प्रकाश सिंह सहित मिल के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे