Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोरोना से डरने की नहीं बचाव की जरूरत, हाथ मिलाने की जगह करें नमस्कार और आदाब:कृष्णा करूणेश


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कोरोना को सरकार ने महामारी घोषित किया है लेकिन इससे डरने की नही बल्कि लड़ने (बचाव) की जरूरत है। भारत नेपाल सीमावर्ती इलाका होने के कारण जिला प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क है। ग्राम व थानावार जिले में आने वाले हर विदेशी या विदेश से आने वाले स्थानीय नागरिकों की विशेष निगरानी की जा रही है। किसी भी स्थित से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन हाई एलर्ट पर है। 

                  जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने बुधवार को बताया कि जिले में बनकटवा, कोइलाबास नंदमहरा, त्रिलोकपुर और 4 जगह ऐसे है जहां से स्थानीय खरीदारी के लिए लोग नेपाल से आते है। चारों बार्डर क्षेत्र में तैनात एसएसबी को सेनेटाइज कर दिया गया है और कोरोना वायरस स्क्रीनिंग चेक पोस्ट बनाकर जो लोग नेपाल से आ रहे है, उन्हे चेक किया जा रहा है, लक्षण पूछे जा रहे हैं और इनफ्रारेड थर्मामीटर से उनके शरीर का तापमान चेक किया जा रहा है। सीएचसी तुलसीपुर में एक एम्बुलेंस 24 घंटे कोरोना ड्यूटी के लिए एलर्ट पर रखी गई है। 27 जनवरी से अब तक करीब 3 हजार संदिग्ध लोगों की जांच की गई है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ट्रामा विंग में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। 

जिलाधिकारी की जिलेवासियों से अपील
डीएम कृष्णा करूणेश ने लोगों से अपील की है कि भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। दिन में कई बार साबुन, हैण्डवाॅश या सेनेटाइजर से हाथ साफ करें। लोगों से एक मीटर दूर से ही नमस्ते और आदाब करें। यदि किसी संक्रमित व्यक्ति से मिले तो उसे सलाह दें कि वो अस्पताल जाकर जांच जरूर कराए।

एसएसबी चेक पोस्ट पर भी होगी स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस स्क्रीनिंग चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारी करीब सुबह 9 बजे से 5 बजे तक तैनात रहते है। कर्मियों से देर से पहुंचने या यदि कोई व्यक्ति टीम जाने के बाद आता है तो उसकी जांच नहीं हो सकती। इसीलिए एसएसबी चेक पोस्ट पर तैनात जवानों को भी एक-एक इनफ्रारेड थर्मामीटर मशीन दी जा रही है जिससे नेपाल से आने वाले व्यक्ति की जानकारी लेने के साथ उनके शरीर का तापमान भी मशीन से चेक किया जा सके। 

सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्थ्या
संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित जिले के सभी 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आइसोलेशन वार्ड बनाने के साथ अस्पताल में आने वाले सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों को अलग काउंटर से पर्ची देने की व्यवस्था की गई है। ऐसे मरीजों की जांच और दवा भी विशेष काउंटर से दी जाएगी जिससे बुखार के मरीजों की अलग से माॅनिटरिंग की जा सके और पता लगाया जा  सके कि उनमें कोई सामान्य बीमारी के लक्षण है या फिर वे लक्षण कोरोना से संबंधित है। ऐसे मरीज सभी मरीजों से अलग संयुक्त जिला चिकित्सालय के कमरा नं 127 तक यलो लाइन के इंडीकेटर को देखते हुए वहां जाएंगें और अपना इलाज कराएंगें। 

 2 अप्रैल तक रहेगे बैन
सिनेमा हाल, व्यायामशाला, सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, मदरसे, कोचिंग, आंगनबाड़ी केन्द्र, बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन व प्रतियोगी परीक्षाओं को 2 अप्रैल तक बंद व स्थगित करने के निर्देश दे दिये गये है। जिसका सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

धार्मिक आयोजन को लेकर धर्मगुरूओं से साथ होगी बैठक
मार्च व अप्रैल के महीने में कई धार्मिक आयोजन भी है। मंदिर व मस्जिदों में होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर घर्मगुरूओं से विशेष रूप से बात करके उनसे अधिक भीड़ एकत्र ना होने देने के लिए बात की जाएगी। देवी पाटन मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे लोगों में फ्लू के मरीजों की अलग से पहचान के लिए टीम लगाई जाएगी। धार्मिक आयोजनों के आयोजकों से बात की जाएगी कि वहां पहुंच रहे लोगों को सेनेटाइज किया जाए। लोग कम ही ऐसे आयोजनों में जाएं, यदि जाएं भी तो एक से डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर रखें। 

सीएमओ कार्यालय में बना कोरोना कंट्रोल रूम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस की फैलने की आशंका को लेकर कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एएनएम आर.के. मिश्रा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राज कुमार आजाद, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक एनएमएस आर.पी. पाण्डेय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पीएमडब्लू शैलेश त्रिपाठी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उनीता की तैनाती रहेगी। ये टीम किसी भी स्तर से प्राप्त सूचनाओं को रैपिड रिस्पांस टीम के साथ सीएमओ को भी उपलब्ध कराएगी।

अपर निदेशक ने किया निरीक्षण
अपर निदेशक देवीपाटन मंडल गोण्डा डा. ए.के. गुप्ता ने बुधवार को कोइलाबास जरवा स्थित कोरोना वायरस स्क्रीनिंग चेक पोस्ट का निरीक्षण किया इससे पहले उन्होने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गये आइसोलेशन वार्ड व ओरेनटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को बताया कि भारत सरकार के निर्देश के अनुसार ओरेनटाइन सेंटर में विदेश से आने वाले 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को रखकर 14 दिनों तक माॅनीटर किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे