जनगणना का कार्य बहुत ही कुशलता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जायेगा -: एडीएम
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | भारत की जनगणना-2021 के जनपद स्तरीय फील्ड टेªनर्स का प्रशिक्षण दिनांक 17 मार्च 2020 से अफीम कोठी के सभागार में प्रारम्भ है जिसमें आज दूसरे दिन लखनऊ से आये हुये डिप्टी डायरेक्टर राममूर्ति और असिस्टेंट डायरेक्टर नेशनल टेªनर डाक्टर गौरव पाण्डेय तथा प्रतापगढ़ की इंचार्ज स्टैटिकल आफिसर अंकिता चतुर्वेदी ने आज प्रशिक्षण की गतिविधियों को देखा। असिस्टेंट डायरेक्टर नेशनल टेªनर ने प्रशिक्षण को अत्यन्त कुशल और सही रूप में होने के कारण प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सभी को बधाई दी साथ ही सभी टेªनिंग कर रहे लोगों को यह भी बताया कि टेªनिंग को बहुत ही अच्छी तरह समझें जिससे कि जब उनको टेªनिंग देना हो तो किसी प्रकार की असुविधा अथवा शंका न रहे। इसी प्रकार डिप्टी डायरेक्टर राममूर्ति ने बताया कि जनगणना में मकान सूचीकरण, भवन और परिवार की क्या परिभाषा है और इसकी गणना किस प्रकार की जानी है इस पर विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। अतः प्रशिक्षण को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुनकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ में सभी फील्ड टेªनरों को एक बेहतर माहौल में अच्छा प्रशिक्षण दिये जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और उन्होने आशा व्यक्त की कि जनपद में जनगणना का कार्य बहुत ही कुशलता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जायेगा। हमारे सभी अधिकारियों द्वारा इस दिशा में पूरे मन से प्रयास किये जा रहे हैं तथा इसकी लगातार समीक्षा भी की जा रही है। इस दौरान क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के प्राचार्य शिव प्रकाश भी उपस्थित रहे एवं जनगणना के बिन्दुओं पर जानकारी दी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ