Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोरोना से बचाव व स्वच्छता को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ I कोरोना वायरस से बचाव और स्वच्छता को लेकर विजय कान्वेंट के प्रबंधक जय कौशल के द्वारा विजय एजेंसीज लालगंज से प्रारम्भ होकर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र लालगंज, कोतवाली लालगंज होते हुए नगर पंचायत लालगंज से आकर विजय एजेंसीज पर समाप्त हुई l इस दौरान विजय कान्वेंट स्कूल एवं विजय एजेंसीज के समस्त स्टॉफ ने अभियान के दौरान बताया गया कि 6 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक वाले लोगों को ज्‍यादा सावधान रहने की जरूरत है। युवा बच्चे, बुजुर्ग एवं बूढ़ों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए और पम्पलेट वितरण कर जागरूक करने का काम किया और साथ ही कहा कि स्वच्छता ही बचाव का सबसे कारगर तरीका है। इस दौरान बच्चों समेत युवा एवं बूढ़े बुजुर्गों को प्रतिदिन स्नान करने, शौचालय का उपयोग करने, डस्टबिन का उपयोग करने, घर के आस-पास सफाई रखने को कहा गया। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई। मार्केट के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी एवं उसके लक्षण के विषय में बताया कि यदि किसी को अचानक बुखार, जुखाम, या सूखी खांसी, सांस लेने में परेशानी, नाक बहते रहना, एवं गले में खराश आए तो तुरंत अस्पताल जाकर जांच कराएं, ठंडी वस्तुएं, मांस-अंडे आदि का सेवन न करें, संक्रमित व्यक्ति एवं जानवरों से दूरी बनाकर रहें, मुंह पर मास्क का उपयोग करें, समय पर हाथ धोएं, अपने आस-पास सफाई रखें एवं किसी अन्य व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें। अभियान के दौरान एमएलसी प्रत्याशी स्नातक खण्ड लखनऊ स्वामी की उपाधि प्राप्त बाबा नरेंद्र ओझा ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां भी बताई l उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से घबराने की बजाय भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें l इस दौरान प्रधानाध्यपिका निशा तिवारी, शिवानी सिंह, वंदना शुक्ला, एकता सिंह, अनिल शुक्ला 'राजा', अमित यादव, राजू यादव, मोहित पाण्डेय, शिवम श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, नितिन विश्वकर्मा, नीरज यादव, सूरज यादव, आकाश, विक्की, विशाल रजक, बड़े लाल, मनोज सरोज, मनोज दुबे, श्रीराम, संजय यादव, प्रेम मिश्रा, अजय सिंह, प्रदीप पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, देशराज कोरी, अजय, फूल चंद्र यादव, सुभाष यादव, मुकेश शुक्ला, संतलाल यादव, सुनील यादव, सियाराम सरोज, लवकुश यादव, विकास कुमार, रोहित, लल्लू, गिरिजाशंकर, अजय कुमार, राजेंद्र प्रताप, मुन्ना मिश्र, हरे कृष्ण कोरी, इलास, अजय विश्वकर्मा आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे