Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवरात्र की पूर्व संध्या पर मनेगा नव वर्ष : अनिरुद्ध रामानुज दास


शिवेश शुक्ला 
  प्रतापगढ़ | सर्वोदय सद्भावना संस्थान की एक बैठक रामानुज आश्रम  में संपन्न हुई | बैठक में  आगामी चैत्र शुक्ल पक्ष से प्रारंभ होने वाले प्रमादी नाम संवत्सर 2077 श्रीरामानुजाब्द1003 ,श्री कृष्ण जन्म संवत 5256, कलि युग संवत5122 नववर्ष के आगमनपर विगत वर्षों की भांति मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि नवरात्र की पूर्व संध्या पर अंग्रेजी महीने के 24 मार्च को नव वर्ष रामानुज आश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त अवसर पर भक्तों द्वारा भजन कीर्तन यज्ञ हवन और देसी फगुआ के गीत कलाकारों द्वारा श्रवण कराए जाएंगे।तुलसी के वृक्षों के समक्ष इस दिन देसी घी या तिल के तेल का दीपदान अवश्य दान करना चाहिए। कोरोना के विषय में आपने कहा कि जो भगवान के भक्त हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। शालिग्राम भगवान के चरणों का तीर्थ पाद और तुलसी का जो सेवन करेगा उसे कोरोना की बीमारी नहीं लग सकती किंतु सरकार द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार सावधानी भी हमें बरतनी चाहिए।प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय और आदेश का हमें पालन और सहयोग करना चाहिए। हमारे जनपद प्रतापगढ़ में शहर के अंतर्गत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चिलबिला, गोपाल मंदिर जिला अस्पताल के सामने, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जेल रोड तथा बलीपुर दुर्गा मंदिर में भगवान नारायण के शालिग्राम शिला का चरणोदक और तुलसी प्रतिदिन भक्तों को प्रदान की जाती है। यदि जिसके घर में भगवान शालिग्राम की शिला ना हो वह पास पड़ोस में जहां भगवान शालिग्राम की सेवा होती हो वहां से प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से आचार्य आलोक, आचार्य आनन्द पांडे, आचार्य अभय कुमार पांडे, आचार्य कमलेश तिवारी, आचार्य दीपक महाराज ,देवेंद्र ओझा एडवोकेट, पंडित गिरीश दत्त मिश्रा, हनुमान प्रसाद दुवे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे