अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के तहसील मुख्यालय तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 25 मार्च में प्रारंभ हो रहा है । नवरात्रि मेले में देश के विभिन्न राज्यों तथा जनपदों के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं । चैत्र नवरात्र में ही नेपाल से पीर रतन नाथ की शोभायात्रा नेपाल से देवीपाटन मंदिर पहुंचती है । शोभायात्रा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी सम्मिलित रहते हैं । विभिन्न राज्यों एवं पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैयारियों का जायजा जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश एवं पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा लिया गया। कोरोना वायरस से बचाव हेतु स्क्रीनिंग कैंप, चिकित्सा सुविधा, शुद्ध पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई आदि के संबंध में संबंधित को आदेशित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप ,अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ,क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर शिवप्रसाद अधिशासी अधिकारी नगर तुलसीपुर एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ