Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोरोना की निगरानी के लिए सीएमओ ऑफिस में किया गया कंट्रोल रूम स्थापित

अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर  ।। जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ जनपद होने के कारण कोरोना वायरस को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है । जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग लगातार मॉनिटरिंग व निगरानी कर रहा है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोरोना पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है । कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा और वहां पर शिफ्ट के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि 3 शिफ्टों में कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। किसी भी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर मौजूद गर्मी रैपिड रिस्पांस टीम तथा सीएमओ को तत्काल सूचित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित को निर्देशित भी कर दिया गया है । कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तथा समय शिफ्ट निर्धारित कर दिए गए हैं। निर्धारण के अनुसार प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक तथा रात 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक तीन शिफ्ट में ड्यूटी संचालित होगी। प्रातः 8 बजे से स्वास्थ्य कर्मी आरके मिश्रा मोबाइल नंबर 9454 910 391 व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकुमार आजाद मोबाइल नंबर 94 50 51 5172 ड्यूटी पर रहेंगे। दोपहर 2 बजे से स्वास्थ्य कर्मी आर पी पांडे मोबाइल नंबर 9451 72 7017 व चतुर्थ श्रेणी कर्मी महेंद्र कुमार त्रिपाठी मोबाइल नंबर 9452 4891 88 ड्यूटी पर मौजूद होंगे तथा रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक स्वास्थ्य कर्मी शैलेंद्र त्रिपाठी मोबाइल नंबर 95 19 21 4203 व चतुर्थ श्रेणी कर्मी श्रीमती उनीता मोबाइल नंबर 91 25 56 73 55 ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे । उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद शिफ्ट आपस में रोटेट होंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे