Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के कार्यालय किए गए बंद

अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित हो रहे जिले के समस्त महाविद्यालय के कार्यालय पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए हैं । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दूरी बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है । सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे के हवाले से विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 18 मार्च से 2 अप्रैल तक के बीच की समस्त परीक्षाओं को पहले ही स्थगित कर दिया गया है । शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय सहित समस्त महाविद्यालयों के कार्यालय में भी 18 मार्च से आकाश घोषित करते हुए महाविद्यालय परिसर में होने वाले सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है । विज्ञप्ति में यह भी जानकारी दी गई है, कि राजकीय कार्य के लिए आवश्यकता अनुसार कार्यालय खोले जा सकेंगे ।आवश्यकतानुसार राजकीय हित में शिक्षक अथवा शिक्षणेत्तर कर्मियों को बुलाया जाएगा, जिस पर उन्हें उपस्थित होना अनिवार्य होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे