अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के तहसील मुख्यालय उतरौला में उप जिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौड़ कीअध्यक्षता में तहसील सभागार उतरौला में ब्लाक कनवर्जन कमेटी की बैठक आयोजित की गयीगयी । बैठक में वी0एच0एस0एन0डी0 की गुणवत्ता, टीकाकरण बढ़ाने, कुपोषण को दूर करने में सभी सहयोगीविभागों को अधिकतम सहयोग देने पर चर्चा हुई। साथ में करोना वाइरस से बचावके विषय में भी चिकित्सा अधीक्षक डा0 चन्द्र प्रकाश ने विस्तृत जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने महिला कल्याण विभाग से संबन्धित व अन्ययोजनाओं के बारें में विस्तृत चर्चा की। एपीओ विकास खण्ड उतरौला संतोष कुमार ब्लाक की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।
जानकारी के अनुसार बैठक में एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने सभी विभागों केअधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों से संबनिन्धत योजनाओंके बारे में विस्तृत प्रचार-प्रसार करें और विभागों की योजनाओं सेआमजनमानस को शतप्रतिशत लाभ पहुॅचाये। बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, समस्तएडीओ पंचायत, पूर्ति निरीक्षक गिरीशचन्द्र वर्मा अन्य तहसील/ब्लाक स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ