वासुदेव यादव
अयोध्या। अति प्राचीन व सिद्ध पीठ लक्ष्मण किला मन्दिर के पूर्व आचार्य रहे स्वामी सीताराम शरण महाराज की 23वीं पुण्यतिथि बुधवार को मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। प्रातः काल उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन व उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंदिर के वर्तमान महंत मैथिली रमण शरण महाराज ने कहां कि वे अद्वितीय संत रहे। साथ ही स्वामी जी रामकथा के मर्मज्ञ व धार्मिक विद्वान रहे। उनके द्वारा मंदिर के विकास में महती भूमिका रही। अयोध्या के धर्माचार्यों ने भी उनको नम्नांजलि अर्पित की।
इस दौरान विराट भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें पूरी अयोध्या के संत महंत शिष्य नेतागण अधिकारी पत्रकार डॉक्टर आदि शामिल रहे। पुण्यतिथि समारोह में महंत अर्जुनदास महराज, महंत अंजनी शरण, महंत छोटू शरण, राम जी, पार्षद संजय शुक्ला, पार्षद आलोक मिश्रा, महन्त अवधेश दास, महंत नागा राम लखन दास, महंत राम भद्र दास, महन्त गौरी शंकर दास, जगतगुरु राम दिनेश आचार्य, महंत राम प्रकाश दास, महंत राम प्रिय दास, कृष्ण कुमार मिश्रा, पार्षद अनुज दास, पार्षद पहलवान घनश्याम दास, डॉक्टर सुधीर राय, डॉ अजय गुप्ता, डॉक्टर बहार गुप्ता, चंद्र प्रकाश मिश्रा सहित अन्य भक्तगण शामिल रहें।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ