Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्य महिला आयोग सदस्य ने पीड़ित महिलाओ की सुनी फरियाद


अखिलेश्वर तिवारी
त्वरित न्याय दिलाये जाने के  संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
बलरामपुर ।। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता बंसल द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान आज महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जनसुनवाई की गयी तथा समस्त विभागों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित कराये जायें। 

प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने आयोजित बैठक में महिलाओं के उत्पीड़न की जनसुनवाई करते हुए 17 मामले उनके समक्ष आज आये, जिनमें लखराजी निवासी नेबुरिया अवैध कब्जा के के सम्बन्ध में, सीतादेवी निवासी रधवापुर  मारपीट के सम्बन्ध में, मोनिका निवासी उतरौला धरेलु हिंसा सम्बन्ध में, रेनुदेवी  निवासी सेमरहना  घर पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में, आशादेवी, निवासी श्रावस्ती हत्या के  सम्बन्ध में, शमशुददीन, निवासी हरैया मारपीट  के सम्बन्ध में, कृष्णावती, निवासी मगरा कोहल मारपीट के सम्बन्ध में, हीरावती निवासी पहलवारा अवैध पैसा के सम्बन्ध में, सुनील कुमार निवासी उदईपुर पास्को के सम्बन्ध में, मिथिलेश निवासी महराजगंज तराई दहेज के सम्बन्ध में, किरनदेवी निवासी गौरा चैराहा घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में, सीमा निवासी नगर बलरामपुर दहेज के सम्बन्ध में, संगीता देवी  निवासी नरायनपुर रिसवत लेने के सम्बन्ध में, अफसाना निवासी कानभारी धरेलुहिंसा, वन्दना सिंह निवासी वीरपुर खुर्द धरेलुहिंसा, 181 हेल्पलाइन मनसा, ममता, नेहा मानदेय के सम्बन्ध में, पूजा निवासी तिलकपुर दहेज के सम्बन्ध में  प्रार्थना पत्र दिये गये, जिसका त्वरित निस्तारण कराये जाने का निर्देश महिला आयोग की सदस्य द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं के उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारी करें। जनसुनवाई के पश्चात सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती सुनीता बंसल द्वारा सयुंक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार शुक्ल,  अपर उपजिलाधिकारी अजीत कुमार जयसवाल, समाज कल्याण अधिकारी एम0पी0सिंह, सीओ राधारमण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, डूडा विभाग के जेई, सहित थानाध्यक्ष महिला ममता सिंह यादव, एसआई निलोफर, महिला आरक्षी व 181 महिला हेल्पलाइन के सुगमकर्ता  मनसा देवी, ममता देवी, नेेहा श्रीवास्तव, सुनील कुमार, भाजपा पार्टी के पदााधिकारी डी0पी सिंह , मजू तिवारी, ममता तिवारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे