शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | संकल्प विद्यार्थी सेवा मंच संस्था के संस्थापक विवेक संकल्प व अध्यक्ष एवं सचिव वर्षा सिंह ने सामूहिक रूप से गहन मंत्रणा के उपरांत संस्था की प्रतिभावान सदस्य प्रियांशी तिवारी के कार्यों को देखते हुए उन्हें कला एवं संस्कृति विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है | संस्था के संस्थापक विवेक संकल्प ने प्रियांशी तिवारी का मनोनयन करते हुए आशा व्यक्त किया है कि पूर्व की भांति अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता के साथ करते हुए संस्था के माध्यम से लोगों की मदद कर उन्हें एक दिशा देने का कार्य करेंगी | इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रियांशी तिवारी ने कहा कि संस्था ने जो मुझे दायित्व सौंपा है ,उसका पूर्ण निष्ठा एंव ईमानदारी के साथ निर्वाहन करते हुए संस्था के दिशा निर्देशों पर कार्य करने से पीछे नहीं हटुगी। उन्होंने कहा कि संस्था ने जो भरोसा मुझ पर जताया है उस पर शत प्रतिशत खरी उतरने का प्रयास करूंगी | बता दें कि संस्था के संस्थापक विवेक संकल्प द्वारा क्षेत्रों के विद्यार्थियों के प्रति नित्य नई योजनाओं के साथ कार्य करते हुए उन्हें दिशा देने का कार्य किया जा रहा है | संस्था के कार्य को विस्तार रूप देने के लिए संस्था का भी विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन शुरू किया है ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ