Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्राथमिक विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर के  शिक्षा क्षेत्र  बलरामपुर के  अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय देवरिया मुबारकपुर प्रथम स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीदत्तगंज के खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ त्रिपाठी रहे।

                       जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विद्यालय की छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय के शिक्षक सौम्य मिश्रा व सरफराज अहमद ने अतिथियो का बैज लगाकर स्वागत किया। अतिथियो के स्वागत के लिए विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओ ने विविध कार्यक्रमो की प्रस्तुति की। बच्चों ने समाज को सन्देश देते हुए पेड़ न काटो, बेटी पढ़ाओ, स्वक्षता का महत्व सहित विभिन्न नाटको के माध्यम से लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया।
वही छात्राओ ने देश भक्ति, अवधी, पूर्वी, हिंदी व देशभक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। राधा कृष्ण के नृत्य ने खूब तालियां बटोरी तो वही सुनो गौर से दुनिया वालो कार्यक्रम पर लोगो ने भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाये। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा की ऐसे कार्यक्रमो के आयोजन से छात्रो का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में परिषदीय विद्यालयो के बच्चों की प्रतिभा जिले में मिशाल बनेंगी। प्रधानाध्यापिका सविता पांडेय ने आये हुए सभी अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यम्राम का संचालान अध्यापिका रमा शर्मा ने किया। इस दौरान शिक्षक अंकित चौधरी, राम सूरत वर्मा, गायत्री मिश्र, ग्राम प्रधान तारा देवी, यूटा जिलाद्यक्ष देव मिश्र, शिक्षमित्र जिलाद्यक्ष राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे