Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:कोरोना संदिग्ध की मौत सुनते ही जिले में मचा हड़कंप


शिवेश शुक्ला
बस्ती :गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की सोमवार को मौत हो गई थी, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना बताया जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया है। इसकी  रिपोर्ट को दोबारा  केजीएमयू में जांच के लिए भेजा जाएगा।
वीडियो:बोले डीएम गोरखपुर



मृतक बस्ती जिले का रहने वाला था, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए उसके घर और आसपास के इलाके को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है। सोमवार देर रात ही डॉक्टरों की टीम ने आनन-फानन में मरीज के लार का नमूना लेकर जांच के लिए आरएमआरसी सेंटर में भेजा था। जिसकी रिपोर्ट आज मंगलवार को आई गांधीनगर तुरकहिया निवासी हसनैन अली (25) की तबीयत खराब होने पर रविवार को परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कालेज लेकर गए थे। उसको सांस लेने में तकलीफ थी।
नगर पालिका अध्यक्ष  रूपम मिश्रा ने तुरकहिया वार्ड में कोरोना संदिग्ध की सूचना पाकर  पूरे मोहल्ले को सिनेटाइज् कराने का निर्देश दिया। जिसको लेकर पूरे मोहल्ले का सैनिटाइजर किया गया।  जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे