Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महान सूफी संत महबूब मीनाशाह का निधन, शोक में डूबा शहर



ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। जिले की अजीम शख्सियत महान सूफी संत हजरत महबूब मीना शाह बाबाजी का आज इन्तिक़ाल हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा शहर गमजदा हो गया। लोगों की आंखों से आंंसुओं का सैैैलाब उमड़ पड़ा, क्योंकि बाबाजी को सभी जाति-धर्म के लोग मानते थे। 

   

फाइल फोटो: हजरत महबूब मीना शाह 

बसपा नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम बहुत ही रंज व गम का इजहार करते हैं। बाबा जी को हम खिराजे अकीदत पेश करते हैं। बाबा जी की कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती। गोण्डा के भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, पूर्व मंत्री व सपा नेता विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, सूरज सिंह, पूर्व विधायक रामविशुन आजाद, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवराम मिश्र, कम्युनिस्ट नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी, रविचंद्र त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन कमर, नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मंटू काजी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व सपा नेता सग़ीर उस्मानी, डॉक्टर लायक अली, डॉक्टर सादिर के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, अधिकारियों, बुद्धिजीवियों ने हजरत महबूब मीनाशाह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे