Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुएं में जान गवाने वाले मृतक परिजनों की हर सम्भव मदद करेगी परशुराम चेतना पीठ - संतोष तिवारी।

 


 असहाय बच्चों की शिक्षा की ली जिम्मेदारी, मृतक के पत्नी के आंखों का कराएंगे ऑपरेशन

रिपोर्टर:दुर्गा सिंह पटेल

गोण्डा। शहर के महराजगंज मोहल्ले के कुएं में जान गवाने वाले मृतक के परिजनों की मदद के लिए चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ की पहल ने शासन प्रशासन को आइना दिखाने के साथ ही समाज को एक संदेश देने का काम किया है।


लगभग 1 सप्ताह पहले कुँए में गिरे बछड़े को बचाने गए 5 नवयुवकों की मौत हो गयी थी।जिसमे शासन प्रशासन द्वारा उचित सहायता न मिल पाने के कारण परिजनों ने आयुक्त से मिलकर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही व आश्रित परिजनों की मदद की गुहार लगाई है। वही आज चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व में विधानसभा प्रत्याशी रह चुके संतोष तिवारी ने मृतक के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।राष्ट्रीय महासचिव संतोष तिवारी ने सर्वप्रथम भदुआ तरहर पहुंचकर मृतक मन्नू सोनी की पत्नी जो कि अभी स्नातक कर रही थी उसके पढ़ाई के साथ ही उनके बच्चों के स्कूलों की फीस स्वयं भरने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद शहर के महाराज मुहल्ले में पहुंचकर घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की। यहां भी मृतक आश्रितों को दिलासा देते हुए कहा कि हर तरीके से मदद की जाएगी। साथ ही मृतक वैभव की पत्नी जिसकी शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी जिसने 8वीं क्लास तक पढ़ाई की है उसने आगे भी पढ़ने की इच्छा प्रकट की। वैभव की पत्नी के साथ ही अन्य मृतक आश्रित बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली। वहीं दुर्घटना में मृतक हुए रविशंकर की पत्नी जो आंखों से देख पाने में अक्षम है उसके आंखों का ऑपरेशन करवाने के साथ ही ऑपरेशन में जो भी खर्च आये उसका निर्वहन राष्ट्रीय महासचिव संतोष तिवारी ने खुद करने को कहा।

यहां एक ही परिवार के चार लोग मृतक हुए थे। मृतक परिवार के बुजुर्ग दुर्गाप्रसाद जिन्हें अबतक वृद्धावस्था पेंशन नही मिल पा रही हैं उन्हे आजीवन पेंशन देने की बात कही साथ ही पहले महीने की पेंशन राशि पांच सौ रुपये प्रदान भी की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे