Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री शनि संकट मोचन मन्दिर की ओर से वृद्धाआश्रम में महिलाओं में बांटा गया खाद्यान्न किट

 


वासुदेव यादव 

अयोध्या। श्री शनि संकट मोचन मंदिर रामघाट अयोध्या के संस्थापक आचार्य पंडित लल्लन तिवारी के संयोजन में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को सैकड़ो वृद्ध महिलाओं में राशन किट का वितरण किया गया।

  इस दौरान नयाघाट वृद्धा महिला आश्रम एवं मणि पर्वत निकट वृद्धाश्रम में खाद्यान्न का भारी मात्रा में वितरण किया गया। इस किट में सभी खाने व पीने का राहत सामग्री रहा। 

  इस दौरान अयोध्या के यज्ञाचार्य पंडित लल्लन तिवारी ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा अति आवश्यक है। सभी भक्तों को वृद्धावस्था में सेवा वृद्धजनों की अनिवार्य रूप से करना चाहिए। यह सेवा खाद्यान्न देकर, कपड़ा देकर व अन्य राहत सामग्री आदि देकर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्री शनि संकट मोचन मंदिर के द्वारा साल में कई बार कुछ ना कुछ सामाजिक व धार्मिक आदि का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहता है। इसके साथ ही जरूरतमंदों की भी हर सम्भव मदद की जाती हैं।

   इस दौरान बृद्धा आश्रम के अधीक्षिका मीना मिश्रा ने पंडित लल्लन तिवारी का स्वागत सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे