Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में सन्तो के स्वागत से हर्षित दिखे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

 


 वासुदेव यादव

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर अयोध्या करतलिया आश्रम मंदिर के बाल योगी महंत  रामदासजी महाराज द्वारा अंग वस्त्रम फूलों का माला पहना कर स्वागत सत्कार किया गया।

  इस दौरान महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव जैसा मुख्यमंत्री आज तक न कोई नहीं हुआ है और न होगा। अयोध्या का जितना विकास हुआ है सब अखिलेश यादव व सपा सरकार की देन है। सरयू घाट का निर्माण, भजन स्थल हाल, राम की पैड़ी, अयोध्या सरयू तट पर चौधरी चरण सिंह पार्क, राजकीय राजघाट पार्क,  राम कथा पार्क, अयोध्या का संपूर्ण सरयू घाट पर , घाटो पर वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम का निर्माण सहित अयोध्या के सभी सड़को व गलियों को सजाने संवारने का काम समाजवादी पार्टी का देन है । सीवर लाइन, भूमिगत विद्युत तार आदि का काम सपा ने करवाया है। अयोध्या के सभी संत महंत समाजवादी पार्टी के साथ हैं। आने वाले 2022 में अयोध्या के ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के संत समाज समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट व प्रचार करेंगे और पुनः मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अखिलेश यादव को आसीन करने का काम करेंगे। 

 यहां बाईपास फैजाबाद ताराजी रिसोर्ट होटल में स्वागत से गदगद दिखते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के साधु संतों का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। हमें पूर्ण आशा व विश्वास है कि 2022 में भी संत समाज समाजवादी पार्टी का साथ देगा। श्री यादव ने कहां की भाजपा सरकार झूठ बोलती है। यह सरकार अब किसान युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। नया कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है या काला कानून है। इसको तत्काल खत्म किया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी और कार्यकर्ता सभी किसानों के साथ तन मन से समर्पित है। समाजवादी पार्टी सभी वर्ग धर्म की पार्टी है। यूपी की जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आस लगाए हुए हैं 2022 में समाजवादी पार्टी फिर इतिहास रचेगी।

   इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडेय, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव,  जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, प्रवक्ता बलराम यादव, रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, वकील रवि यादव, छात्र संघ अध्यक्ष आभास यादव, पूर्व विधायक अभय सिंह, अजय रावत आदि  सभी नेताओं ने श्री यादव को स्मृति चिन्ह व फूलों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया ।

 इस दौरान समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे अखिलेश यादव ने सभी से गोपनीय वार्ताकार मिशन 2022 विजय हेतु अभी से ही जुटने का आवाहन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे