Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में दो किशोर की बर्बरतापूर्वक पिटाई, मुर्गी को जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए बंधक बनाकर पीटा, पिटाई का वीडियो को देखकर रह जाएंगे दंग

गोंडा के मनकापुर में किशोरों को बंधक बनाकर पिटाई, खंभे में हाथ पैर बांधकर दबंग ने पीटा, मुर्गी को चूहा मार दवा खिला देने का आरोप लगाते हुए पीटा, किशोरों पिटाई का वीडियो वायरल।



उत्तर प्रदेश के गोंडा में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है, दो किशोरों के हाथ पैर खंभे में बांधकर पिटाई कर दी। दोनों किशोर चीखते चिल्लाते रहे लेकिन दरिंदों के दिल में जरा भी दया नहीं आई। उन्होंने दया की भीख मांग रहे दोनों किशोर को निर्दयता पूर्वक पीटा। पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के रात मनकापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के रहने वाले दो आरोपियों अजमत अली पुत्र मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद सफीक पुत्र याकूब को गिरफ्तार करते हुए कड़ी कार्रवाई की है। किशोर के पिता के शिकायती पत्र पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली गुप्ता, जान से मारने की धमकी,एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, कोतवाली इलाके में रहने वाले अनुसूचित जाति ( घुमंतू ) बाबूलाल का लड़का रोहित और राजेश का लड़का सलीम भीख मांगते हुए फिरोजपुर गांव में पहुंचा था। इस दौरान दोनों किशोर को बंधक बनाकर बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई। दोनों किशोर रहम की भीख मांगते रहे लेकिन आरोपियों के आंखों में जरा भी दया नहीं आई।


गंभीर आरोप लगाते हुए पीटा

किशोर के चाचा बग्गर के मुताबिक पितृ पक्ष का महीना चल रहा है, ऐसे में दोनों बच्चे मांग कर खाने के लिए घर से निकले थे। वह इधर-उधर मांग कर खाने के बाद साइकिल से वापस लौट रहे थे। इस दौरान फिरोजपुर के दो दबंगों ने उन्हें बंदी बना लिया। खंभे से चिपका करके दोनों का हाथ पैर बांधकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान आरोप लगाते रहे कि मुर्गी, भैंस, बकरी को चूहा मार दवा दिए हो। ऐसे में बग्गर ने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि यदि बच्चों ने ऐसा कोई कृत्य किया होता तो भैंस बकरी भले बच सकती थी, लेकिन उनके मुर्गियों की मौत हो जाती। 3 घंटे तक लगातार बंदी बनाए रखने के बाद पिटाई करते रहे लेकिन मुर्गियों की मौत नहीं हुई। वह लोग बेबुनियाद आरोप लगाकर किशोर को पीटे हैं। बग्गर ने यह भी बताया कि लगभग 3 घंटे पिटाई करने के बाद लड़कों की साइकिल यह कहकर खड़ी करवा ली कि अगर किसी जानवर की मौत हो जाती है तो उसके बदले रख लिया जाएगा। पिटाई करने के बाद लड़कों को भगा दिया है। 


वीडियो आया सामने 

दोनों किशोर के दोनों हाथ पैर को लकड़ी के खंभे में बांधकर डंडे से पिटाई करते हुए वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें मारपीट कर दोनों किशोर से मुर्गी बकरी और भैंस को चूहा मार दवा खिलाने के बारे में पूछा जा रहा है। दोनों किशोर के इनकार करने के बावजूद भी पिटाई करके उनसे आरोप को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान गांव के कई महिलाओं और लोगों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन, लोग किशोर को बचाने के बजाय तमाशा देखते और मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे आप यहां देख सकते हैं 👇।



बोले इंस्पेक्टर 

मामले में मनकापुर प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए, किशोर के पिता से शिकायती पत्र लेकर दो आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर के द्वारा की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे