Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar अतुल सिंह को प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना में मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी




प्रचार प्रसार अभियान टीम का हुआ विस्तार
आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान में भाजपा नेता अतुल सिंह को जिलाध्यक्ष के पदभार से सुशोभित किया गया। जिससे प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। इस योजना अभियान के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ शैलू के द्वारा संतकबीरनगर जिला अध्यक्ष के रूप में युवा भाजपा नेता अतुल सिंह मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अतुल सिंह को जिम्मेदारी सौंपते हुए यह आशा किया गया कि प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान की नीति एवं उद्देश्यों का पालन करते हुए इस अभियान के उद्देश्यों एवं कार्यों को सिद्ध करने में अपना योगदान देंगे। आपको बताते चलें कि अतुल सिंह वर्तमान समय में समाजसेवी के रूप मे जनता की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं। इनके जिलाध्यक्ष के रूप मे जिम्मेदारी मिलने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के लोगों को हुई तो उन्हें अपार बधाइयां मिलने लगी। इस दौरान एक संक्षिप्त वार्ता में उनके द्वारा बताया गया कि हम भाजपा के आभारी हैं जिसके द्वारा प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना में जिलाध्यक्ष का पद के लिए जिम्मेदारी दिया गया और हम आम जनता और भाजपा को विश्वास दिलाते हैं कि हमें जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिया गया है। उसे पूरा करने के लिए निरंतर तत्परता से कार्य करता रहूंगा और भाजपा की नीतियों, विकास परक योजनाओं को आमजनमानस तक पहुचाता रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे