Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजयुमो के द्वारा अनेको जगहों पर मन की बात कार्यक्रम का किया गया आयोजन





रेडियो से लेकर एलईडी टीवी पर सुनी गई मन की बात
मोदी के मन की बात को लोगो ने मन से सुना

आलोक बर्नवाल

संतकबीरनगर। रविवार को साल 2020 की आखिरी मन की बात में किसानों सहित अनेको विषय पर मन की बात कार्यक्रम में रखा गया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा मेंहदावल क्षेत्र के अनेको जगहों पर कार्यक्रम आदि साधन द्वारा साल के आखिरी मन की बात को सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया। सन्तकबीरनगर जनपद के मेंहदावल में भी अनेको जगहों पर भाजयुमो के दिवाकर सिंह के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री मोदी की बातें सुनीं। आज प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक ने साल के आखिरी में आयोजित मन की बात को सुना गया। मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने भी अनेको कार्यकर्ताओ के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बात को सुना गया। इस मौके पर दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में कोरोना काल मे सहयोग करने वालो के साथ, गुरु गोविंद सिंह की शहादत सहित किसानों की बात किया और लोगो से देश मे कोरोना लड़ाई में सहयोग की अपेक्षा किया गया। आज की मन की बात कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होकर 40 मिनट तक चला। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की ओर से रखे गए विभिन्न मुद्दों और विचारों को सुनकर लोग काफी खुश हुए। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता से सीधे जुड़कर अपनी बात को रख रहे हैं। सेमेरियावा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम पुरषोत्तम गुप्ता व मण्डल अध्यक्ष रामसागर चौधरी द्वारा भी मन की बात सुना गया। आज दर्जनों जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो किया गया।
इस अवसर पर विधायक राकेश सिंह बघेल, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह, सिंह बेलहर मंडल अध्यक्ष अजीत राय, मेंहदावल पश्चिमी हरिशंकर निषाद, युवा मोर्चा जिला मंत्री नरसिंह, राजन, हरकेश तिवारी, शिव प्रताप सिंह, नीरज चौधरी, प्रयाग दत्त, राजेश गुप्ता, कमला प्रसाद यादव, बाल रूप कनौजिया, विपिन वर्मा, प्रशान्त श्रीवास्तव, अन्ना यादव, शिव बहादुर सिंह जिला संयोजक दिवाकर सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी किसान और मजदूर साथियों द्वारा प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुना गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे