Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगरा:कार्यकारिणी की घोषणा एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

आगरा। मकर संक्रांति पर्व पर पीएल पैलेस के सभागार में ब्रह्मदेव समाज द्वारा कार्यकारिणी घोषणा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आगरा नगर के महापौर नवीन जैन ने सहभागिता की तथा सम्मानित ब्रह्म जनों को प्रमाण पत्र एवं उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मदेव समाज के संरक्षक एडिशनल कमिश्नर वी०के० शुक्ला ने की ।कार्यक्रम का संयोजन संस्थापक अध्यक्ष राकेश शुक्ला व  संचालन ब्रह्मदेव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संकल्प संस्था के अध्यक्ष बृजेश पंडित ने किया।

सर्वप्रथम भगवान परशुराम का पंडित ब्रह्मदत्त एवं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन,अर्चन एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने वाले नगर महापौर नवीन जैन का एवं उनके साथ - साथ ब्रह्म सज्जनों में विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉक्टर विजय लक्ष्मी शर्मा,अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री डॉ रुचि चतुर्वेदी, प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ राजीव उपाध्याय( डायरेक्टर हिंदुस्तान कॉलेज) ब्रिगेडियर मनोज कुमार ( मुख्य अभियंता अटल टनल),डा डी वी शर्मा,पंडित रतीश शर्मा,शिव प्रसाद शर्मा(रामलाल आश्रम),अतुल तिवारी,डॉ डी वी शर्मा आदि रहे।
महापौर नवीन जैन ने कार्यक्रम में ब्रह्मदेव समाज के संस्थापक राकेश शुक्ल के अनुरोध पर आगरा शहर में किसी पार्क ओर चौराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव स्वीकार कर शीघ्र इसे कार्यान्वित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पवन मिश्रा, प्रदेश कोषयाध्यक्ष (उ0प्र0) प्रत्यूष दीक्षित, रवि द्विवेदी (राष्ट्रीय संयोजक)  संयुक्त सचिव  दीपक शर्मा, रवि दुबे ( राष्ट्रीय सचिव ) अमित शुक्ला (अध्यक्ष अनुशासन समिति) डीके दुबे, आनंद मोहन दीक्षित (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी) पवन कौशिक (राजस्थान प्रभारी). घोषित कार्यकारिणी में आगरा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रकाश, उपाध्यक्ष-गौरव शर्मा, मनोज त्रिपाठी, शर्मा, ब्रजेश गिरी,महानगर महामंत्री शैलेंद्र वशिष्ठ, मंत्री-यतीश लवानियां,दिनेश शर्मा,मुनेंद्र रावत-कानूनी सलाहकार महानगर महिला संयोजक निरुपमा वशिष्ठ, महानगर संयोजक युवा शाखा अनुज दीक्षित, आदि लोग उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे