Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA NEWS:विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद एवं खुली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

ज्ञान प्रकाश मिश्रा

करनैलगंज(गोंडा)। विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद एवं खुली प्रतियोगिता का आयोजन करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें ब्लॉक स्तर पर युवक एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई।


जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी, कुश्ती के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उसके बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ साथ पुरस्कार भी दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने फीता काटकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया और संचालन रंजना शुक्ला ने किया।

इस प्रतियोगिता में करीब 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के युवकों ने प्रतिभाग किया। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने सम्मान के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी लिया। अधिकांश प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बाजी मारी। वहीं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वेता सिंह प्रथम रही, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी स्वेता सिंह, 800 मीटर की प्रतियोगिता में बलजीत सिंह प्रथम रहे, पंद्रह सौ मीटर की प्रतियोगिता में किशन को पहला स्थान मिला।

इसी तरह कुश्ती, कबड्डी, ऊंची कूद की प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी हुए छात्र छात्राओं को प्राचार्य आरबी सिंह ने प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर राम राज मिश्रा, रमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, एचपी सिंह, रंजना शुक्ला, सुखदेव सिंह, राजेश्वरी तिवारी, जगजीवन, राम केवल सहित कई विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे