Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar मेज़र शिवेन्द्र मणि त्रिपाठी को मिलेगा "सशस्त्र सेना प्रशस्ति सम्मान"




आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। सांथा ब्लाक के सेखुई उर्फ कोटिया निवासी मेज़र शिवेंद्र मणि त्रिपाठी को गणतंत्र दिवस अवसर पर सशस्त्र सेना प्रशस्ति सम्मान से नवाजा जाएगा। मेज़र त्रिपाठी को यह महत्वपूर्ण पुरस्कार उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता, दृढ़ता औऱ समन्वय कौशल के लिये प्रदान किया जा रहा है।
इस आशय की जानकारी मेजर त्रिपाठी के चाचा अवधेश मणि त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि मेजर शिवेंद्र वर्ष 2016 के पुलगांव बारूद एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, फिर भी अपने खराब की परवाह ना करते हुए कोविड़-19 के इस कठिन हालात में भी असाधारण नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए देश की सेवा की। इनके प्रयास से सेना को लगभग 4.5 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व का सृजन हुआ। सेना के 19 अस्पतालों को कोविड से बचाव के संसाधन उपलब्ध कराते हुए 5 सौ से अधिक जवानों के लिए क्वारन्टीन कैम्प की स्थापना करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेजर त्रिपाठी के पिता दिनेश मणि त्रिपाठी इन दिनों प्रधानाचार्य, विकास इंटरमीडिएट कॉलेज, खेसरहा, सिद्धार्थनगर व माता विमला त्रिपाठी सेवानिवृत्त अध्यापिका के सुपुत्र हैं।
सेना का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त होने पर उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यनारायण मणि त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी, चौधरी जावेद अहमद, गोपाल जी सिंह, नरसिंह नरायन दूबे, मनोज शुक्ला, महेश राम, मोहिबुल्लाह खान, बंटी त्रिपाठी, दीपा त्रिपाठी, कुशाग्र त्रिपाठी, पूजा त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, शशि त्रिपाठी, राम कृपाल पांडेय, अजय पांडेय, कृष्ण प्रसाद मिश्रा ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे