Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Siddharth nagar:भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए सर्वसमाज को एकजुट करने में लगे स्वयंसेवक



हाड़ा विकास
बढ़नी। सिद्धार्थनगर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, की बढ़नी शाखा द्वारा कस्बे के एक विद्यालय में मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे संघ के प्रान्त बौद्धिक प्रमुख अरविंद सिंह ने भारत माता, केशवराव बलिराम हेडगेवार व माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण व एकल गीत हुआ।
          संघ के प्रान्त बौद्धिक प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व संघ के छह उत्सवों में से एक है, जिसे संघ की ओर से हरेक शाखा पर सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जाता है। जिस प्रकार दाल एवं चावल मिलकर एक स्वादिष्ट खिचड़ी बन जाती है। उसी प्रकार संघ भी जातपात के भेदभाव को दूर कर राष्ट्र को खड़ा करने के लिए लगा हुआ है। इसलिए मकर संक्रांति पर संघ के स्वयंसेवक समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करने का संदेश लोगों को देने का काम करते हैं।
उन्होंने स्वयंसेवकों से भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए सर्वसमाज को एकजुट करने का आह्वान किया। संघ प्रार्थना के पश्चात अंत में सैकडों स्वयं सेवकों ने साथ बैठकर खिचड़ी खाकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। इस दौरान जिला सर संघचालक गोकुल गोयल, स. हरभजन सिंह, अतुल शर्मा, सत्य प्रकाशधर दूबे, राजन उपाध्याय, अजय जायसवाल, भानु प्रताप सिंह, मनोज कानोडिया, दिनेश मिश्र, दिनेश सिंह, अजय यादव, निश्चल सिंघल, सीताराम झा, अजय गोयल, अशोक कुमार, गुलाब चंद मौर्य, जुग्गीराम राही, पाटेश्वरी अग्रहरी, अनूप भारती आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे