Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

 

अलीम खान 

अमेठी: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र के मध्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान का प्रारंभ किया गया है,


जिसके अंतर्गत जनपद अमेठी में अब तक विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया है।

इसी क्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज उत्तर प्रदेश/जनपद प्रभारी मंत्री  मोहसिन रजा, जिलाधिकारी  अरुण कुमार,  विधायक तिलोई  मयंकेश्वर शरण सिंह,  विधायक अमेठी श्रीमती गरिमा सिंह ने किया।

कार्यक्रम में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, विभिन्न विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं, महिला पुलिसकर्मी, महिला राजस्व कर्मी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बालिकाओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर मा. प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी ने सम्मानित किया, जिसमें विभिन्न विद्यालय की छात्राएं, शिक्षिकाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, महिला ग्राम पंचायत अधिकारी, पुलिस विभाग की महिला कर्मचारी, राजस्व विभाग की महिला कर्मचारियों, बाल विकास की महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मा. प्रभारी मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाया जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ ही उनको रोजगार भी उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समस्त तहसीलों, विकास खंडों, समस्त थानों और समस्त विभागीय कार्यालयों में लगभग 65 स्थानों पर महिला  हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बताया कि 350 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं के नाम पर 1 वर्ष के लिए तालाबों पर बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम एवं गोष्ठियों का आयोजन कर लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव एवं सहायता पुनर्वास के संबंध में उन्हें जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 245 विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के द्वारा बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति, बाल अधिकारों के संबंध में 8033 बालिकाओं एवं 1027 महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर जैसे 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता के संबंध में जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि बाल विकास विभाग द्वारा विकास खंडों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा जनपद में 1943 आंगनवाड़ी केंद्रों पर कुल 42746 महिलाओं, किशोरियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कुपोषण मुक्त रहने की जानकारी प्रदान की गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 16 महिलाओं की धनराज रुपए 3.20 लाख, सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना में 7 महिलाओं को 1.40 लाख, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 124 महिलाओं को 63.24 लाख, वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना में 34516 महिला लाभार्थियों को 155.322 लाख, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न योजना में 328 महिलाओं को 253.25 लाख तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 588 महिला अभ्यर्थियों को 176.40 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम में मा. विधायक तिलोई श्री मयंकेश्वर शरण सिंह व मा. विधायक अमेठी श्रीमती गरिमा सिंह ने भी महिला सशक्तिकरण के संबंध में महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिंह, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे, उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी गौरीगंज, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, छात्राएं, महिलाएं सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे