Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:मनाया गया सांसद का जन्मदिन

विकलांगों में ट्राईसाइकिल के वितरण के साथ किया कार्यकर्ताओं के संग रक्तदान 

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। माँ प्रतापवासिनी शीतला देवी धाम परिसर कटरा मेदनीगंज में सांसद संगम लाल गुप्ता  के 50वें जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सांसद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ रक्तदान किया एवं दिव्यांगो में ट्राइसाइकिल, वैशाखी का वितरण किया। इसी क्रम में प्रत्येक विधानसभा में प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पौधरोपण, फल वितरण किया गया। सांसद के जन्मदिन के अवसर पर भोजपुरी जगत के सुपर स्टार पवन सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सांसद संगम लाल गुप्ता को जन्मदिन की शुभकमानाएं दिया और माँ शीतला देवी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया एवं सांसद के साथ उनके आफिसियल फेसबुक पेज से लाइव आकर सभी क्षेत्रवासियों को अपनी तरफ से माता रानी के गानो के साथ  शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र, शिव प्रकाश सेनानी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, वरूण सिंह, पंकज शुक्ला, लखन बाबा, अश्वनी सोनी, लल्लन सिंह परिहार,  मदन गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह बहेलिया, वीरेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र केसरवानी, दिन्नू नेता, सुधीर सिंह, भीम सिंह, श्याम जी जायसवाल, राजू अग्रवाल, पिन्टू मौर्या, शीतला सरोज, दिनेश गुप्ता, शिवम द्विवेदी, बाबा उमापति दास महाराज सैकड़ो कार्यकर्ता व क्षेत्रवासीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे