Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, थानाध्यक्ष को हटाने की मांग



अगर 48 घंटे के अंदर नही हटे थानाध्यक्ष तो हैंसर मंडल के सारे पदाधिकारी देंगे अपने पद से त्याग पत्र - मंडल अध्यक्ष
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। धनघटा थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर नाराज भाजपा मण्डल अध्यक्ष पी.एन.सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव को एक ज्ञापन दिया तथा धनघटा थानाध्यक्ष को 48 घंटे के भीतर थाने से हटाने की मांग की गई। हैंसर मण्डल के भाजपा नेता व मण्डल अध्यक्ष पीएन सिंह ने लिखित शिकायत मे कहा कि धनघटा थानाध्यक्ष द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रताड़ित किया जाता है तथा भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि हैंसर मण्डल के लहुरेगांव निवासी सुधीर वर्मा व उनके भाई शैलेंद्र वर्मा को विगत 16 मई रात को थानाध्यक्ष द्वारा पकड़ कर थाने पर लाया गया तथा मार पीट कर हवालात में डाल दिया गया जबकि सुधीर वर्मा भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। जब हमें जानकारी हुई तो हमने थानाध्यक्ष से बात करने की कोशिश किया लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा मेरी बात को नहीं सुना गया इस स्थिति में हम भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए कैसे काम कर सकते हैं।यदि थानाध्यक्ष को धनघटा से नहीं हटाया गया तो हम हैंसर मण्डल के सभी पदाधिकारी एक साथ पार्टी से त्याग पत्र देने को बाध्य हो जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे