Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar विक्षिप्त महिला को साफ- सफाई कर पुलिस ने पहुँचाया हॉस्पिटल, पुलिस का मानवीय चेहरा उजागर



लगभग 22 युवती को वर्षीय हॉस्पिटल पहुँचाकर कराया इलाज
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। अर्ध विक्षिप्त महिला को साफ सफाई कर हॉस्पिटल पुलिस ने पहुँचाया और इसका इलाज कराया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत निदा चौराहे के निकट लक्ष्मी हॉस्पिटल के समीप एक अर्ध विक्षिप्त लगभग 22 वर्षीय एक युवती सड़क के किनारे झाड़ी में पडी मिली। इसकी सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। सूचना पर 112 नंबर वाहन की पुलिस मौके पर पहुंच कर युवती को ठंडा पानी पिला कर गाड़ी में बैठा कर सीएचसी खलीलाबाद पर पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खलीलाबाद के नेदुला चौराहे के निकट लक्ष्मी हॉस्पिटल के सामने एक अर्ध विक्षिप्त अवस्था में एक युवती सड़क के किनारे झाड़ी में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने युवती को देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर 112 नंबर पीआरबी 2545 की गाडी पहुची और युवती को पानी पिलाकर व उसकी साफ सफाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पहुंचाया।
इस बाबत पीआरबी के हेड कांस्टेबल विद्यानंद यादव ने बताया की सूचना मिलने पर हम यहां आए तो युवती सड़क के किनारे विक्षिप्त अवस्था में मिली। मेरे साथ आयी महिला कांस्टेबल निधि उपाध्याय और सीमा यादव ने युवती की साफ सफाई करके पानी पिलाया उसके बाद हम लोगों ने युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर पहुंचाया।
उन्होंने बताया युवती कुछ बता नहीं पा रही है। अस्पताल में जाने पर जब सामान्य स्थित होगी तब पूछताछ की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे