Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

इमरान अहमद

गोण्डा:भारतीय किसान यूनियन देवीपाटन मण्डल गोण्डा के तत्वाधान में मनकापुर में  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया! भारतीय किसान यूनियन के देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष नौशाद खान में कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हमारा परम कर्तव्य है। स्वास्थ्य का आधार स्वच्छ वातावरण पर निर्भर है। धरती पर पिछले कुछ सालों में भूकंप बाढ़ सुनामी जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। प्रकृति की इन आपदाओं में जानमाल का खूब नुकसान होता है। पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें सड़क पर कूड़ा ना फेंके और ना ही कूड़े में आग लगाएं। कूड़ा रिसाइकल के लिए भेजे तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और जल बचाएं। 


नौशाद खान ने पौधे लगाकर सभी क्षेत्रवासियों से कम से कम 10 पौधे लगाने की तथा उनकी देखरेख करने की अपील की। इस मौके पर मण्डल सचिव खुर्शीद इदरीशी, शेमशेर खान "डम्पी", शरीफ राईन, कैलाश कश्यप, श्रवण, नदीम हाशमी, पप्पू, वकार खान, आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे