Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कप्तानगंज प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने मनीष चौधरी

  

सुनील उपाध्याय 

बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को प्रधान संघ का चुनाव हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से मनीष चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रधानों ने अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। 


    मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय कप्तानगंज के प्रांगण में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में प्रधान संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मत से मनीष चौधरी को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष, एस पी मिश्र को उपाध्यक्ष, सुभाष चौधरी  मंत्री, कमलेश सिंह  संगठन मंत्री, कमलेश यादव कोषाध्यक्ष, भानुप्रताप सिंह महामंत्री, बब्बू तिवारी को संरक्षक बनाया गया गया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने कहा कि सभी लोगों के हितों के लिए कंधे -कंधा मिलाकर कार्य किया जायेगा। इस दौरान पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

    इस मौके पर ग्राम प्रधान सुग्रीम यादव, सुरेन्द्र प्रधान प्रतिनिधि, महेन्द्र प्रताप वर्मा प्रधान प्रतिनिधि,राम किशुन, राधेश्याम, पारसनाथ वर्मा, अनूप सिंह सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे