Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :जल शक्ति मंत्री का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रजनीश /ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का करनैलगंज के डाक बगला में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, जिला संयोजक मुकेश कुमार वैश्य, संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष, देवेद्र कुमार, कन्हैया लाल वर्मा महामंत्री, आशीष गिरी, चन्द्रशेखर, शिवम, मदन मोहन, श्रीराम सोनी, राम आशीष, अर्चित पांडेय आदि कार्यकर्ता ने जोर दार स्वागत किया।


जिला संयोजक मुकेश कुमार वैश्य ने पौराणिक स्थल पुराने सरयू घाट पर सरयू नदी की धारा लाने की मांग की। इसके साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने करनैलगंज नगर एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से सम्बन्धित 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें सकरौरा घाट पर बने मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने, सरयू घाट के शव दाह स्थल पर विद्युत शवदाह केंद्र बनाने, सरयू पुल से कूदने की घटना को रोकने के लिए वैरिकेटिंग कराने, करनैलगंज नगर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ ही सकरौरा व करनैलगंज ग्रामीण में किसानों के खेतों में नगर पालिका के नालों का पानी भरा होने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे