Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगो ने लाठी- डंडा से बालिका को पीटा

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम भौरीगंज निवासी एक महिला ने परसपुर थाने में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि शाम को वह खाना बना रही थी। उसी बीच गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग लाठी, डंडा व असलहे से लैस होकर उसके दरवाजे पर चढ़ आये। और वहां मौजूद एक बालिका की पिटाई करने लगे। हल्ला गुहार करते हुये वह भागकर घर के अंदर आ गई। जिसका पीछा करते हुये दबंग उसके घर में घुसकर पुनः उसकी पिटाई करने लगे। जिसे बचाने दौड़ी महिला को दबंग कमरे में घसीट ले गये और छेड़छाड़ करते हुये उसे जमीन पर पटक कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। हल्ला गुहार व विरोध करने पर उसकी भी पिटाई करने लगे। तब तक उसके पति व ससुर सहित गांव के अन्य लोग आ गये और बचाये। जिस पर गाली, घर फूंकने व जान से मारने की धमकी देते हुये दबंग चले गये। थानाध्यक्ष परसपुर सुधीर सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है, दोनो पक्ष के बीच जमीनी विवाद है। उसी की पेशबंदी में यह आरोप लगाया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे