Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: हत्यारोपी पति को पुलिस ने आलाकत्ल दबोचा

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। पत्नी की हत्या करके फरार चल रहे पति को पुलिस ने आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित के पास से पुलिस ने आला कत्ल व डंडा भी बरामद किया है। करनैलगंज कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र के सुक्खा पुरवा में गत मंगलवार की रात आशिक अली पुत्र ऐश मोहम्मद ने अपनी पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति मौके से भाग गया था। करनैलगंज पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, आरक्षी विकास यादव को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को सीओ मुन्ना उपाध्याय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गुरुवार की देर शाम पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को चौरी के पास से गिरफ्तार किया गया है। तथा पूछताछ के दौरान उसने घर के पास ही आलाकत्ल व डंडा जिससे उसने पत्नी की हत्या की थी उसको छिपाया जाना बताया। उसके निशादेही पर आलाकत्ल भी बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे