Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और देशभक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है स्वतंत्रता दिवस :अनिल मौर्या

 

नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में फहराया अध्यक्ष ने तिरंगा
एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी कार्यालय पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन विशेष नहीं बल्कि, देश के उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारे सम्मान को प्रदर्शित करने का जरिया भी है,


जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया था।यह  दिन राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और निष्ठा दिखने का दिन भी है, साथ ही यह पावन अवसर युवा पीढ़ी को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए ये स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मौजूद नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सुश्री प्रियंका तिवारी ने कहा कि यह दिन देश के उन वीरों की गौरव गाथा और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने अंग्रेजों के दमन से देश आजाद कराने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। *15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी। यह दिन हमारे फ़्रीडम फाइटर्स के त्याग और तपस्या की याद दिलाता है। *सुश्री तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद, खुदीराम बोस समेत असंख्य वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया था और आजाद भारत के सपने को साकार किया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासद रेहान अहमद, साजिद अली, जफरूल हक़, अजय मौर्य, निर्मला देवी, नामित सभासद वीरेंद्र कुमार वर्मा, सुधा श्रीवास्तव वरिष्ठ लिपिक, भुनेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, हरिकेश मौर्य कंप्यूटर ऑपरेटर, आकांछा, राहुल मौर्य सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर, रितेश, मनीष, रवि, ज्ञान चंद्र, प्रमोद, जयकरन, दिनेश चंद्र, अनुराग, राहुल मौर्य कार्यालय अध्यक्ष मीडिया प्रभारी,  कमलेश, छंगू एवं समस्त कर्मचारगड आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे