Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:एमएलके में आयोजित हुआ गुरु बंदन कार्यक्रम


अखिलेश्व तिवारी
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ संबद्ध अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली द्वारा एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर में गुरु वंदन एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम एल के पीजी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जे पी तिवारी एवं बलरामपुर मॉडर्न स्कूल बलरामपुर की जीव विज्ञान प्राध्यापिका डॉक्टर सुचिता चौहान को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य नियंता एवं प्राचार्य डॉक्टर पी के सिंह ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर अपने गुरुओं का स्वागत एवं सम्मान किया। 



सम्मान के इसी क्रम में डॉक्टर एस एन सिंह जी ,डॉ आर के पांडे जी , डॉक्टर जे पी पांडे जी,डॉक्टर श्री प्रकाश मिश्रा जी एवं डॉ राजीव रंजन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष डॉ आर के पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन कर शिक्षक दिवस समारोह की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ जे पी तिवारी ने शिक्षक को हमेशा विद्यार्थी बने रहने की सलाह दी । सभी शिक्षकों का उत्तरोत्तर विकास होगा। शैक्षिक संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर एस एन सिंह ने भी समाज में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इसी क्रम में डॉ राजीव रंजन ने गुरु की वंदना से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। गुरु साक्षात परम ब्रह्म होते हैं। डॉ पी के सिंह द्वारा सभी अतिथियों में उपस्थित प्राध्यापकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में डॉ दया शंकरशुक्ला, डॉक्टर बीपी पांडे, डॉक्टर ए के सिंह, डॉक्टर चंदेश्वर पांडे, डॉ आशीष कुमार लाल, डॉक्टर आलोक शुक्ला, डॉ सुदेश भट्ट, डॉ सुनील कुमार मिश्रा, डॉ अविनाश सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे