Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar एक नवम्बर से धान खरीद होना है प्रारम्भ–मनोज कुमार सिंह



आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जनपद के समस्त किसान भाईयों को अवगत कराया है कि धान खरीद वर्ष 2021-22 में शासन द्वारा जारी क्रय नीति के अनुसार जनपद में 01 नवम्बर 2021 से धान खरीद प्रारम्भ होना है। इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 79700.00 मी0टन निर्धारित किया गया है। जिसके लिये जनपद में कुल 64 क्रय केन्द्र बनाये जाने है। अभी 25 क्रय केन्द्र बनाये गये जिसमें खाद्य विभाग के 12, पी0सी0एफ0 के 11, भारतीय खाद्य निगम के 01 एवं कृषि उत्पादन मण्डी समिति के 01 क्रय केन्द्र बनाये गये है, शेष क्रय केन्द्र बनाये जाने की प्रक्रिया में है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कृषक स्वयं पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के बाद निकट के क्रय केन्द्र पर धान बेच सकेंगे। एक दिन में एक किसान 50 क्विंटल से ज्यादा धान नहीं बेच सकेगा। यदि देाबारा धान बेचना है तो उसका नंबर 16 वें दिन आएगा। किसान जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण करेंगे, वह मोबाइल नंबर आधार कार्ड व बैंक खाते से लिंक होगा। किसान को बैंक में जाकर खाता भी अपडेट करना होगा।
उन्होंने बताया है कि धान खरीद के लिए सरकार ने पारदर्शिता का खासा ध्यान रखा है। इस बार खास बात है कि धान की खरीद शत्-प्रतिशत आनलाईन होगी। सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच एक किसान 50 कुन्तल धान के लिए पंजीकरण कराकर टोकन ले सकेगा। यदि किसी किसान के पास ज्यादा धान है तो उसे दोबारा 15 दिन के बाद पंजीकरण पर टोकन मिलेगा। जिस क्रय केन्द्र पर वह धान बेचेगा। उसे उसी केन्द्र पर दोबारा धान बेचना होगा। धान का शासन स्तर से 1940 रूपये का मूल्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस वर्ष धान खरीद में बंटाईदारों से खरीद नहींे होगा। किसान आनलाईन पंजीकरण कर आनलाइन टोकन के माध्यम से अपने धान को बेच सकते हैं। जिस मोबाइल नंबर से पंजीकरण के दौरान ओटीपी आएगा, वह मोबाइल नंबर खाते व आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे