Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सपा नेता सूरज सिंह ने 270 दुर्गा प्रतिमाओं पर टेका माथा

 

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। सदर विधानसभा क्षेत्र की 270 दुर्गा प्रतिमाओं पर सपा नेता सूरज सिंह ने माथा टेका और आशीर्वाद मांगा।


     युवा सपा नेता एवं सदर से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने विकास खण्ड झंझरी व पंडरी कृपाल सहित नगर क्षेत्र के लगभग 270 दुर्गा पूजा पंडालों एवं जागरण पर पहुंच कर माता रानी से आशीर्वाद लिया।


रानी बाज़ार की मुख्य दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचकर माँ भक्तों को सम्बोधित करते हुए सूरज सिंह ने कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन से ही क्षेत्र के पंडालों पर पहुँच कर माँ का आशीर्वाद लेते हुए मांं भक्तों से भी मिल रहा हूं। 

वीडियो


मेरे पिता पंडित सिंह के स्वर्गवास के पश्चात मेरी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। मंत्री जी भी सभी दुर्गा पंडालों पर पहुंचकर आशीर्वाद लेते थे।


 सूरज सिंह ने कहा कि आज भक्तगण माता रानी के दरबार में अनेकोनेक मनोकामना लेकर आये हैं। मैं मांं से कामना निवेदित करता हूं कि सभी भक्तों की इच्छापूर्ति आज ही कर दें।


 रानी बाज़ार दुर्गा पूजा के मुख्य संरक्षक मनीष अग्रवाल ने कहा कि पहले पूर्व मंत्री पंडित सिंह सभी पंडालों पर माथा टेकते थे, लेकिन आज सूरज सिंह ने जिम्मेदारी ओढ़ ली है। मंत्री जी का परिवार बढ़-चढ़ कर धार्मिक कामों में हिस्सा लेता रहा है।


 छाछपारा के भागवत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी ने सूरज सिंह के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। कमेटी के लोगों ने सूरज सिंह को माता की चुनरी और प्रतिमा भेंट की।



   पंडित श्रीकांत दुबे, राजेश दीक्षित, शिव संपत सिंह, दीपू यादव, संजय सिंह, डॉ. देवांश, भूपेन्द्र सिंह, मलखान सिंह, बड़कऊ, छोटकऊ, चंदू, बिक्कू, पिन्टू पाण्डेय, सिद्धार्थ, सूरज, विनय, सुधाकर, शिवकुमार, बाबू, रुद्रदेव, अखिलेश, विकास, मिथुन, भोला, सत्यम, खुशीराम, कुलदीप, लिटिल, ज्ञान, साहिल, मोनू आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे