Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शक्ति का पर्व है विजयदशमी : विपिन सिंह

खरगूपुर, गोण्डा। राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में गुरुवार को शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। 

    

राष्ट्रीय बजरंग दल ने तेलियानी कानूनगो ग्राम में नवरात्रि के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आय़ोजन किया।


यहां सभी लोग अपने अपने घरों से शस्त्र लेकर आये। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन हुआ।


राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री विपिन कुमार सिंह ने कहा कि विजयदशमी शक्ति का पर्व है। हमारे सभी देवी देवता विभिन्न प्रकार के शस्त्रों से सुसज्जित हैं। प्राचीनकाल में लोग दशहरे के दिन अपने शस्त्रों की पूजा कर अपने शस्त्रों को जागृत करते थे।


 आज हम अहिंसावाद के चक्कर में पड़कर शस्त्र पूजन को भूलते जा रहे हैं। इसलिए डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने राष्ट्रीय बजरंग दल के माध्यम से देश के कोने कोने में शस्त्र पूजन कर शस्त्र पूजन की भावना जगाने का आह्वान किया है।


   इस दौरान जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय, जिला मंत्री प्रेम पटेल, विभाग महामंत्री फूल चंद्र कसौधन, सियाराम विश्वकर्मा, आशीष श्रीवास्तव, इंद्रजीत विश्वकर्मा, चंद्रजीत रावत, बसंत लाल, जमुना प्रसाद, सुरेश यादव, घसीटू, राजू विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे