Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पट्टी में कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रम में शोशल मीडिया की सक्रिय भागीदारी पर दिया गया जोर

 

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। पट्टी नगर स्थित एमडीएस पैलेस में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रुप से वक्ताओं ने बूथ प्रबंधन, पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया में सक्रिय भागीदारी पर कार्यकर्ताओं को जोर दिया गया। 


कार्यक्रम में न्याय पंचायत स्तर के अध्यक्ष के साथ जिले के पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि रहे जिला कोआर्डिनेटर पंकज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस का अतुलनीय योगदान देश की आजादी के पहले और बाद में सबसे अधिक रहा ऐसी स्थिति में जब देश पूरी तरीके से बंटवारे के बाद कंगाल था उसके बाद भी देश के ढांचे में मजबूती लाने के लिए कांग्रेस ने हर वर्ग का ख्याल रखा और विकास का खाका खींचा।


प्रशिक्षक अजीत आर्या ने कहा कि हमें जागरुक होकर के कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच में रखना होगा। प्रशिक्षक गिरी संत यादव ने कहा कि कांग्रेस को फिर से 2022 में उत्तर प्रदेश में सत्ता में लाने की  जरूरत है।  कार्यक्रम को राजेश तिवारी व मेराज वली ने भी संबोधित किया। 


 कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय मिश्रा ने किया‌। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा,साधू ओझा, ब्लाक अध्यक्ष पट्टी सुभाष तिवारी, बाबा बेलखरनाथ अध्यक्ष ब्रिजेश पाण्डेय,आसपुर देवसरा अध्यक्ष विवेक पांडेय,अंकित मिश्रा,मनीष मिश्रा,राम लवट यादव,मुरली हरिजन,शीला यादव,

हीरा सिंह,अमरीश ओझा,राम शिरोमणि यादव, राधेश्याम गौतम ननकऊ कनौजिया ,दिनेश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक संजय मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का के प्रति आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे