Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के सन्तों ने सपा के विजय रथ रवाना से पूर्व किये शंखनाद

वासुदेव यादव

अयोध्या। पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में विजय रथ निकाले जाने से पूर्व अयोध्या संतो महंतों ने शंखनाद कर उनके विजई होने की मंगल कामना की।

 

सिद्ध पीठ करतलिया बाबा का आश्रम मन्दिर के महंत रामदास जी महाराज के साथ ही अयोध्या के विभिन्न मठ मंदिरों में धर्म आचार्यों ने शंखनाद कर विजय रथ अभियान के सफल होने की मंगल कामना किए तथा मठ मंदिरों में पूजन अर्चन कर समाजवादी पार्टी की सरकार बने ऐसा भगवान से प्रार्थना किए।

 

समाजवाद विचारधारा के धनी स्वामी महंत रामदास महाराज ने कहा कि समाजवादी सभी वर्गो धर्मों की पार्टी है। सपा सरकार ने संपूर्ण अयोध्या का विकास किया है  संत महंत का जितना विकास अखिलेश यादव की सरकार में हुआ। अब तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। अयोध्या के सभी संत महंत व जनता समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

 

 पूरे उत्तर प्रदेश का संत समाज चाहता हैं कि पुनः अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। इसी मंगल कामना के साथ आज उत्तर प्रदेश में विजय रथ निकलने से पूर्व संत समाज ने अपने-अपने मठ मंदिरों में पूजन अर्चन और महाआरती व शंखनाद करके भगवान श्रीराम से याचना किए की समाजवादी पार्टी की सरकार बने। उत्तर प्रदेश में बने ताकि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बने और अयोध्या का संपूर्ण विकास हो सकते हैं।

  

बता दें कि अयोध्या के धर्माचार्य अखिलेश यादव से कई बार मिल चुके हैं और उन्हें विजय श्री होने का आशीर्वाद  दिए हैं और कहे हैं कि हम सभी पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। इतना ही नही अयोध्या आगमन का भी यहां के सन्त समाज के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को निमंत्रण दे चुके है कि आप अयोध्या अवश्य आवे। हम सभी आप का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे