Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:किसानों के हत्यारों को हराकर जनता लेगी बदला : अरविंद यादव

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

अयोध्या। लखीमपुर खीरी के नरसंहार में हुए 5 किसान शहीदों तथा जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के मुठभेड़ में हुए 5 जवानों शहीदों को याद करते हुए गांधी पार्क से शहीद उद्यान तक कैंडल मार्च निकालकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कहा गया कि भाजपा को हराकर जनता उनसे बदला लेगी। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। इनके नेता के ऊपर गाड़ी चढ़वाकर मरवाते है। 

     

 भाकियू कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को गाड़ियों से रौंदकर नरसंहार किया जा रहा है और सरकार की गलत नीतियों के कारण दिल्ली के सीमाओं पर किसान शहीद हो रहा है तथा देश की सीमाओं पर जवान शहीद हो रहे हैं सरकार अपने पूंजीपतियों मित्रों को खुश करने में लगी है जिसका देश का किसान मुंह तोड़ जवाब देगा। 


जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि लगातार डीजल पेट्रोल गैस खाद बीज दवा व बिजली के दामों में भारी वृद्धि होने के कारण कृषि लागत बढ़ी है। जिसके सापेक्ष में कृषि उपज का दाम बहुत कम बढ़ाया गया है। जिससे देश का किसान कंगाल हो जाएगा। किसानों का हत्यारा देश का गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी सत्ता सुख भोग रहा है।


 अपराधियों को संरक्षण देने के बाद भी बर्खास्त नहीं किया जा रहा है जिसके बर्खास्तगी तक विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे। भाजपा नेता ने किसानों की हत्या की है। उसे फांसी की सजा हो। भाजपा को जनता हराकर अब बदला लेगी। यह सरकार किसानों को दुश्मन है। 



  निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने कहां की भारत सरकार पूंजीपतियों को खुश करने के उद्देश्य तीनों कृषि कानून बनाया है और देश की संपत्तियों को औने-पौने भाव से बेच कर पूजीपतियों को सौंप रही है तमाम सरकारी विभागों को निजीकरण करके पूजी पतियों को दे रही है देश की जनता को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जवाब देना होगा वरना देश खत्म हो जाएगा।


     शहीदों को श्रद्धांजलि देने आए किसानों ने कहां की किसानों व जवानों की शहादत को देश का किसान बर्बाद नहीं होने देगा और राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा 


इस श्रद्धांजलि यात्रा में फरीद अहमद, भागीरथी वर्मा, शोभा राम यादव, अरविंद यादव, राम गणेश मौर्य जगन्नाथ पटेल विकास वर्मा, विकास गौतम, पिंकी, कैलाशपति ,गुड्डी तुलसीराम, राज मणियादव, विशाल, सत्रोहन यादव ,जगदीश यादव , देवी प्रसाद वर्मा , भोला सिंह ,लक्ष्मी देवी,कृष्ण प्रसाद वर्मा, आदि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे