Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए बच्चों ने किया पहल

 

विलुप्त हो रहे मिट्टी के वर्तन को बनाकर संजोने व संवारने का दिया सन्देश

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के अष्टभुजा नगर इलाके में स्थित प्रभात एकेडमी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मिट्टी का वर्तन बनाकर स्वदेशी अपनाओ,देश बचाओ का संदेश देने के साथ ही पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का पहल किया।


 एकेडमी के प्रबंधक प्रभात शर्मा ने निर्देश पर विद्यालय में बच्चों के मध्य एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता नालन्दा हाउस, तक्षशिला हाउस, विक्रम शिला हाउस व कौशाम्बी हाउस के मध्य हुआ, जिसमें विलुप्त हो रहे मिट्टी के वर्तन को संजोने व संवारने पर प्रकाश डालते हुए चर्चा की गई।

वीडियो


 इस मौके पर प्रतियोगिता में उच्च स्थान हासिल करने वाले बच्चों को प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर हौसला अफजाई किया गया। एकेडमी के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया। इन बच्चों ने प्लास्टिक और अपघटित नहीं होने वाले सामानों का इस्तेमाल नहीं करने के बारे में भी जानकारी ली।


 इसके लिए प्रभात एकेडमी के छात्रों ने मिट्टी के बर्तन भी बनाए। इस मौके पर प्रभात शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक के सामान का इस्तेमाल बढ़ रहा है ऐसे में मिट्टी के बर्तन जैसे पारंपरिक और पर्यावरण अनुकूल सामान से दूर जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे