Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा के नवाबगंज पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, धर्मशाला की भूमि का किया पूजन

 

आर के गिरी

गोंडा :योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। पिछली सरकारों से तुलना करोगे तो अंतर बहुत ही साफ दिखेगा। हिंदू पहले रामराज्य की परिकल्पना करते थे।


 कहते थे कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। अयोध्या में आज प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। देश ही नहीं दुनिया के लिए अयोध्या अब आकर्षण का केंद्र बन गया है। 


यह बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवाबगंज के महेशपुर गांव में दिल्ली सेवा धाम अयोध्या द्वारा बनाए जा रहे धर्मशाला की भूमि पूजन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।


उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी काम यहां तक कि एक पत्ता भी बिना भगवान राम की इच्छा के नहीं हिलता है।


 हिंदू संगठनों के विभिन्न कार्यक्रम में साकेत महाविद्यालय आने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं बहुत दिनों से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का विचार मन में चल रहा था। लेकिन 21 वर्षों में प्रभु की इच्छा नहीं थी। 


तो यह संयोग नहीं बन पाया। इसी बीच सेवा धाम के लोगों ने मिलकर कहा कि वह अयोध्या में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए एक धर्मशाला का निर्माण कराना चाहते हैं।


16 व 17 अक्टूबर को व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद भी हमें राम लाला का दर्शन करने तथा धर्मशाला के भूमि पूजन में शामिल होने का अवसर मिला।


श्री धामी ने कहा मोदी के नेतृत्व में देश के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड का भी तेजी से विकास हो रहा है। अभी तक चारों धाम की यात्रा कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित थी। 


वह अब चालू हो गई है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके लिए सरकार द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। 


कहा कि किसी ने परिकल्पना नहीं की होगी कि पहाड़ों पर भी रेल चलेगी। लेकिन मोदी जी ने यह साबित कर दिया है। ऋषिकेश से लेकर कर्ण प्रयाग तक 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनाई जा रही है। यह रेल लाइन पहाड़ के 17 सुरंगों से होकर गुजरेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे