Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव का करनैलगंज में हुआ जोरदार स्वागत ।

बी पी त्रिपाठी

गोंडा। गुरुवार को कर्नलगंज के अस्पताल तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक की गाड़ी कर्नलगंज के अस्पताल तिराहे पर पहुंची। 


जहां हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री धनजंयमणि त्रिपाठी की अगुवाई में वाहिनी, भाजपा व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। 


उसके बाद अपने नेता की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने बाइक यात्रा निकाला। जो हुजूरपुर मार्ग पर से सुक्खा पुरवा चौराहा, सर्वामाई थान, चौक घन्टाघर होते हुये कैलाश बाग स्थित मां भवानी का दर्शन करके यात्रा गाड़ी बाजार, नई बाजार, यतीमखाना चौराहे से होते हुये बस स्टॉप चौराहा पहुंची। इस बीच जगह जगह श्री पाठक का स्वागत किया गया।


 अरविंद गुप्ता, करतार नाथ तिवारी, अनिल गुप्ता, अमर सिंह, जोगेंद्र सिंह जानी, ओपी तिवारी, रजनीश पांडेय, प्रदीप सिंह, अनिरुद्ध तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे