Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ में सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्म दिन

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षामंत्री,मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव "नेताजी" का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं  कार्यकर्ता की मौजूदगी में केक काट एक दूसरे को खिलाकर मनाया गया।


तत्पश्चात् जिला अस्पताल में मरीजों में फल का वितरण कर मुलायम सिंह यादव की लम्बी उम्र की कामना की गयी।



इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 2022 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।



 कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राम सिंह पटेल,पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक श्याद अली,शकील अहमद,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल,महिमा गुप्ता,आशा सरोज,शबनम बानो, अश्वनी सोनी, इंद्रदेव तिवारी, इरशाद सिद्दीकी,जगदीश मौर्या, संतोष यादव, राहुल सिंह, मनीष पाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे