Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पटेल समाज की सही भागीदारी और सम्मान दोनों ही भाजपा में ही है सुरक्षित : ऊर्जा राज्य मंत्री

 

रानीगंज विधानसभा में आयोजित हुआ समाजिक संपर्क कार्यक्रम

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटेल समाज के सिरमौर सरदार बल्लभ भाई पटेल को जो दिया किसी और ने नही दिया।


पटेल समाज की सही भागीदारी और सम्मान दोनों ही भाजपा में ही सुरक्षित है।



 यह बातें रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूरे गोंसाई,रहेटुआ परशुरामपुर, रामापुर गोसेपुर व कहला, संसरियापुर, भागीपुर,जयरामपुर एवं पूरे भैया में आयोजित सामाजिक संपर्क कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सूबे के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा।



 उन्होंने कहा कि इसलिए समस्त पटेल समाज को राष्ट्र एवं समाज हित मे भाजपा के साथ हर कदम पर खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि 2014 के पहले भारत एवं 2014 के पश्चात के भारत मे बहुत अंतर है।


आज का नवीन भारत सम्पूर्ण विश्व के मार्गदर्शक की भूमिका में परिलक्षित हुआ है।


 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत एक बार पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कोरोना जैसी भयंकर महामारी का दंश झेलने के बाद भी देश की अर्थ व्यवस्था 37 वें पायदान से तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनी है तो इसके पीछे मोदी  की कड़ी मेहनत को नकारा नही जा सकता।



 जहाँ पहले देश घातक बीमारियों के टीको हेतु दूसरे देशों पर निर्भर रहता था, आज वही हम दूसरे देशों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है। उर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी योगी  जैसे महान व्यक्तिव वाले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां प्रदेश में भ्रस्टाचार एवं गुंडाराज का खात्मा हुआ वही सतत एवं चहुमुखी विकास एवं जन कल्याण के कार्यो से उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है।



 हमे भी अपने निजी स्वार्थों एवं जाति-पाति की भावना को दर किनार करते हुए मोदी एवं योगी  के हांथो को मजबूत करने हेतु एक बार पुनः प्रदेश एवं केंद्र में प्रचंड बहुमत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।



 इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अंत्योदय के सपने को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी  एवं मुख्यमंत्री योगी की उत्कृष्ट एवं जन कल्याणकारी कार्य शैली देश एवं प्रदेश न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि लोगों की सामाजिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।



 प्रधानमंत्री मोदी  व मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सतत विकास में कोई कसर नही छोड़ा गया। बिजली, पानी, सड़क जैसी जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित पूर्ति के साथ शिक्षा एवं कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनहित में अनेक प्रभावी कार्य किये गए जो पहले कभी नही हुए थे जिसके बल पर आज सम्पूर्ण प्रदेश में रानीगंज के विकास कार्यों की चर्चा होती है। 




रानीगंज विधानसभा क्षेत्र आज सम्पूर्ण प्रदेश में आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में जानी जाती है। इस दौरान विधान सभा प्रभारी सतीश द्विवेदी, संयोजक संदीप तिवारी, प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, पूर्व प्रमुख गौरा राकेश सरोज, मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, विजय कौशल, कृपा शंकर गिरि व प्रशान्त श्रीवास्तव भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शुक्ला, धर्मेंद्र पटेल, राकेश बिंद, राधेश्याम पटेल एवं पटेल समाज के आदि उपस्थित रहे।



 इसके पूर्व मंत्री   का सुवंसा बाजार में माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे