Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा सरकार में आर्थिक व सामाजिक उन्नति ही नहीं बल्कि देश व प्रदेश का भी हुआ सही विकास : लक्ष्मण आचार्य

 

भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों की हुई बैठक

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। देश एवं प्रदेश की पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारें आइडिया के बल पर शासन-सत्ता में आई और आते ही जनहित के बजाय स्वहित किया जबकि भारतीय जनता पार्टी नीति केंद्र एवं प्रदेश सरकार में चहुमुखी जनहित के कार्य से लोगो की आर्थिक व सामाजिक उन्नति हुई बल्कि देश व प्रदेश का सही विकास भी हुआ।


यह बातें रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा।


 उन्होंने कहा कि मोदी व योगी  के नेतृत्व में न केवल देश व प्रदेश का सही विकास हुआ बल्कि जनकल्याण में अनेकों ऐसे साहसिक निर्णय लिया गया जिसकी किसी ने कोई कल्पना भी नही की थी।



 उन्होंने आगे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जिस मूल्यों व संकल्पों के साथ प्रधानमंत्री मोदी  व मुख्यमंत्री योगी जनहित में कार्य कर रहे है उन्हें हमें त्रिदेव संरचना के माध्यम से बूथ-बूथ व जन-जन तक पहुचाना है।



 स्वागत भाषण के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र  ने प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य,जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी व विधायक धीरज ओझा  समेत सभी पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है और भारतीय जनता पार्टी के उन्ही संगठित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं की के बल पर एक बार पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार निश्चित रूप से बनेगी। 



जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने भाजपा के संगठित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठनात्मक बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित के कार्यों एवं रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को जन जन तक पहुचाने के संकल्प के साथ संगठन हित मे  कार्य करने की अपील की। 



इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीतियों एवं नीतियों तथा देश के प्रधानमंत्री मोदी  व मुख्यमंत्री योगी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित एवं विधायक धीरज ओझा से प्रेरित होकर मुम्बई महाराष्ट्र के मछुवा समाज के अध्यक्ष एवं खनी का सराय निवासी राकेश कुमार बिंद, भैसोना के प्रधान सोनू सिंह, देवासा के क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश यादव, खमपुर दुबेपट्टी के कोटेदार राकेश कुमार दुबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य संसरियापुर छेदीलाल पटेल व बांसी के बीडीसी दिलीप यादव ने प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य  की गरिमामयी उपस्थिति में  भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



इस दौरान महामंत्री आशीष श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री अजय सिंह व अजय पांडेय, मण्डल प्रभारी अशोक सिंह, अशोक सरोज, साधू दुबे, मण्डल अध्यक्ष कृपा शंकर गिरि, प्रशांत श्रीवास्तव, विजय कौशल व बृजेश पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, प्रमुख शिवगढ सत्यम ओझा, लल्लन परिहार, अंगद मौर्या, हितेश त्रिपाठी व मीडिया प्रभारी ललित तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे